गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन, योगेन्द्र सागर। विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार में रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी के बीच मंगलवार देर रात विवाद हो गया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे इंस्पेक्टर की 40 वर्षीय पत्नी इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित हिंडन बैराज पहुंचीं और नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद परिजनों और पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और परिजनों की मदद से महिला की जान बचा ली। पुलिस के मुताबिक, इंस्पेक्टर का परिवार विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में रहता है। इंस्पेक्टर की वर्तमान में हाथरस जनपद में तैनाती है। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हो गई। इसके बाद इंस्पेक्टर क...