गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- Ghaziabad News: बिजली संकट -लोगों का आरोप विद्युत कटौती के चलते दैनिक कार्य हो रहे प्रभावित

प्रदर्शन का कारण -अधीक्षण अभियंता द्वारा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के आश्वासन पर दो घंटे बाद लौटे लोग लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में विद्युत कटौती से परेशान लोगों ने मंगलवार को इंद्रप्रस्थ विद्युत उपकेंद्र पर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर लोग घर लौट गए।

ट्रांसफार्मर की समस्या लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की राहुल गार्डन कॉलोनी में विद्युत निगम द्वारा बिजली आपूर्ति के लिए 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है। कॉलोनी में रहने वाले सागर गिरी ने बताया कि ओवरलोडिंग की समस्या के चलते करीब एक अगस्त को कॉलोनी को विद्युत सप्लाई करने वाला ट्रांसफार्मर फुंक गया। लोगों ने मामले की शिकायत विद्य...