Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ में 20 साल से शुरू नहीं हो पाई पानी की टंकी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष्य गंगवार। टीला मोड़ स्थित जीडीए की इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में बनी पानी की ओवरहेड टंकी बीते 20 वर्ष से शुरू नहीं हो पाई है। जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चार महीने पहले दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन धरातल पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका। इससे करीब दो हजार परिवारों को रोजमर्रा के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में करीब दो हजार परिवार रहते हैं। स्थानीय आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज का कहना है कि यहां साल 2006 से लोग रह रहे हैं और बसावट से पहले ही पानी की टंकी तैयार हो गई थी। आरोप है कि आज तक पानी की टंकी से आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। पानी की सप्लाई नलकूपों के भरोसे है। अक्सर सुबह के समय ही मुख्य लाइन में फॉल्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.