गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: -89 लाख रुपये से होगा रखरखाव, सीवर सक्शन के लिए टैंकर भी रहेगा ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। टीला मोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना के लोगों को सालों पुरानी सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। तीनों आवासीय पॉकेट-डी, ई और एफ में सड़कों और नालियों की सफाई के साथ सीवर और मेनहोल की सफाई कराई जाएगी। जीडीए ने इसके लिए 89 लाख रुपये की योजना तैयार की है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

समस्या और समाधान इंद्रप्रस्थ में करीब 20 साल से लोग रह रहे हैं। पॉकेड डी के बाद ई और एफ में भी बसावट हुई और यहां करीब 15 हजार की आबादी है। मगर रखरखाव न होने के कारण समस्याएं बढ़ती गईं। सीवर नेटवर्क मेन लाइन से कनेक्ट नहीं होने से मैनहोल ओवरफ्लो होते हैं। सड़कों की हालत भी खराब हो गई। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर ...