गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। इंदिरापुरम विस्तार योजना में 24. 69 एकड़ भूमि का ले आउट तैयार हो गया है। अब जीडीए ने इसपर आपत्ति व सुझाव मांगे हैं, जो 30 दिन की अवधि में दे सकते हैं। इसके बाद आई आपत्ति व सुझाव का निस्तारण होगा। फिर योजना को परवान चढ़ाया जाएगा, जिसमें इच्छुक खरीदार भूखंड खरीद सकेंगे। दिल्ली व नोएडा के नजदीक कनावनी गांव की जमीन पर जीडीए ने इंदिरापुरम विस्तार योजना में पार्ट लेआउट प्लान तैयार किया है। यह लेआउट प्राधिकरण के स्वामित्व वाली 24.69 एकड़ भूमि पर बनाया गया है। इस लेआउट के जरिये योजना को आगे बढ़ाने से पहले प्राधिकरण ने तैयार लेआउट पर आपत्ति व सुझाव मांगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इच्छुक व्यक्ति इस पार्ट लेआउट को लेकर अपनी आपत्ति व सुझाव दे सकता है। यह आपत्ति व सुझाव 30 दिन की अवध...