गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम की शिप्रा रिवेरा सोसाइटी में बुधवार सुबह करीब सात बजे दो आवारा कुत्तों ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। कुत्तों के काटने से महिला की जांघ के पास गहरी चोट आई है। घटना के बाद परिजन महिला को उपचार के लिए नोएडा लेकर गए। हादसे के बाद सोसाइटी के लोगों में कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। शिप्रा रिवेरा सोसाइटी निवासी 38 वर्षीय कीर्ति चौबे ने बताया कि वह बुधवार सुबह सोसाइटी परिसर में सुबह की सैर पर निकले बच्चों को लेने के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान दो कुत्तों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को जांघ के पास काट लिया, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद उनके पति योगेश चौबे उन्हें उपचार के लिए नोएडा लेकर गए। परिजनों का कहना है कि सोसाइटी में आवारा कु...