गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। बीते तीन दिन से लगातार हल्की बारिश के चलते बुधवार को 12 दिन बाद गाजियाबाद की हवा साफ हुई। जिले का औसत एक्यूआई 45 रहा। वहीं इंदिरापुरम समेत तीन स्टेशनों का एक्यूआई भी 50 से कम रहा। इंदिरापुरम में साढ़े 10 माह बाद वायु गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई है। शहर में बुधवार को भी अलग-अलग समय पर बूंदाबांदी हुई। रात में भी कुछ इलाकों में बूंदे पड़ी थीं, जिसके चलते वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है। गाजियाबाद का एक्यूआई 45 रहा। इससे पहले आठ जुलाई को शहर का एक्यूआई 49 था। वहीं इंदिरापुरम का एक्यूआई 44 रहा। इससे पहले दो सितंबर को इंदिरापुरम का एक्यूआई 50 से कम दर्ज किया गया था। गोविंदपुरम और संजयनगर का एक्यूआई भी 50 से कम दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता में सुधार से शहरवासियो...