Ghaziabad News: आवारा कुत्तों के हमले में नीलगाय के बच्चे की मौत
गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के गांव बिसोखर में शनिवार रात को आवारा कुत्ते के हमले से नीलगाय के बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। गांव बिसोखर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे पशु घूम रहे थे। इसी बीच आवारा कुत्ते के झुंड ने नीलगाय के बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे बचाया। कुत्तों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लोग नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर लेकर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। वहीं, वन विभाग को घायल नीलगाय के बच्चे के फोटो और वीडियो भी भेजे गए थे। करीब दो घंटे बाद पशु की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने खेत में उसे दफना दिया। वन विभाग के अधिकारी अमित सिंह का कहना है कि सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजी गई थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.