Ghaziabad News: आर्ट गैलरी भूखंड का भू उपयोग बदलेगा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 28 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। कर्पूरीपुरम आवासीय योजना में आर्ट गैलरी का भूखंड आरक्षित (रिजर्व) है। अब जीडीए इसका भू उपयोग बदलने पर विचार कर रहा है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो सभी पहलुओं पर विचार कर इसका निर्णय लेगी। जीडीए ने कर्पूरीपुरम योजना लान्च करते समय यहां 548.52 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का आर्ट गैलरी बनाने के भूखंड आरक्षित रखा था। इसकी कीमत 1.20 करोड़ रुपये से अधिक है। यह भूखंड अभी तक नहीं बिका है। ऐसे में जीडीए अब विचार कर रहा है कि इस भूखंड का भू उपयोग बदल दिया जाए ताकि इस भूखंड की आसानी से बिक्री कर प्रयोग किया जा सके। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस भूखंड को कोई बार नीलामी प्रक्रिया में रखा गया, लेकिन नहीं बिक सका। ऐसे में अब एक कमेटी बनाई गई है, जो इस भूखंड के भू उपयोग को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.