Ghaziabad News: आरपी सिंह अकादमी ने 93 रन से मैच जीता
गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रतन सिंह बोस मेमोरियल टूर्नामेंट का लीग मैच थ्रीएस क्रिकेट अकादमी और आरपी सिंह क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मैच में आरपी सिंह अकादमी ने 93 रन से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपी सिंह क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 348 रन बनाए। केशव आर सिंह ने 92 रंग की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी थ्रीएस क्रिकेट अकादमी की टीम 37.4 ओवर में 255 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। केशव आर सिंह को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.