Ghaziabad News: आरपीएफ ने वेंडरों से सहयोग की अपील की
गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। आरपीएफ ने गाजियाबाद स्टेशन पर कार्यरत अधिकृत वेंडर, कुलियों व अन्य लोगों के साथ गोष्ठी में विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर अब्दुल लतीफ ने सभी से अपराध को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि गोष्ठी में स्टेशन पर अधिकृत वेंडर, कुलियों एवं वाहन चालकों को बुलाया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि यदि किसी को भी स्टेशन पर कोई भी व्यक्ति के अवैध कार्य में शामिल होने की सूचना मिलती है तो वे तत्काल आरपीएफ को सूचना दें। ताकि समय रहते तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। वहीं इस दौरान जन विश्वास अधिनियम 2026 के तहत रेलवे अधिनियम में हुए संशोधन के बारे में भी सभी को अवगत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.