गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विजय नगर में जनपदस्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान, चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर संभाषण प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्रा आरना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा दसवीं की राजस्वी कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। इन दोनों छात्राओं का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. विभा चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। प्रतियोगिता में जनपद के 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। निर्णायक मंडल में नोएडा इंटरनेशनल स्कूल से की शिक्षिका रश्मि श्रीवास्तव और पूनम नेगी शामिल रहीं। संगोष्ठी में उपस्थ...