गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबादस, योगेन्द्र सागर। जीडीए ने बुधवार को राजनगर के आरडीसी क्षेत्र में एक व्यावसायिक भवन को सील कर दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने नोटिस के बाद जवाब न मिलने पर भूखंड संख्या बी-23 पर कार्रवाई की। जीडीए के मुताबिक भूखंड स्वामिनी नेहा मित्तल द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में सीलिंग कर दी। अधिकारियों ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के होने वाले निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...