गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) फेडरेशन गाजियाबाद में संगठनात्मक स्तर पर बदलाव किया गया है। फेडरेशन के चेयरमैन आरके गर्ग ने देवव्रत चौधरी को कार्यवाहक अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह मुख्य समन्वयक मुकेश मनोहर अग्रवाल को आगामी व्यवस्था होने तक कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फेडरेशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चेयरमैन ने एक अक्टूबर 2026 को देवव्रत चौधरी को नोटिस जारी किया था। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने, मनमाने ढंग से कार्य करने और संगठनात्मक व्यवस्था के विरुद्ध गतिविधियों से जुड़ी आपत्तियों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। चेयरमैन आरके गर्ग ने संगठनात्मक अनुशासन, पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के पालन को सर्वोपरि बताया। उन्होंने पदाधिकारियों...