गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: - बढ़े हुए हाउस टैक्स के मुद्दे पर अभियान चलाने पर जोर गाजियाबाद, गुलशन भारती। आरडबल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक शनिवार को गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में आयोजित की गई। बैठक में फेडरेशन को मजबूत, सक्रिय एवं व्यापक बनाने के साथ-साथ शहर की विभिन्न आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों को फेडरेशन से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बढ़े हुए हाउस टैक्स के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और इसके लिए व्यापक अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़े हुए हाउस टैक्स से निवासी एवं संपत्ति मालिक प्रभावित हैं। अध्यक्ष आरके गर्ग ने कहा कि फेडरेशन इस मुद्दे को एकजुट होकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएगा और आवश्यक स्तर पर अभियान चल...