गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। कौशांबी थाना क्षेत्र में आयकर विभाग की सहायक निदेशक के घर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रत्नागिरी टावर में रहने वाली भूमि श्रीवास्तव आयकर विभाग में सहायक निदेशक हैं और दिल्ली में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें डाइनिंग रूम से कुछ हलचल की आवाज सुनाई दी। उन्होंने लाइट जलाई और कमरे का दरवाजा थोड़ा खोलकर देखा तो डाइनिंग रूम में एक व्यक्ति खड़ा था। उसने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे और पीठ पर बैग था। उन्होंने शोर मचाया और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसी दौरान शीशा टूटने की आवाज सुनाई दी। कुछ मिनट बाद वह कमरे से बाहर आईं तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। आलमारी भी खुली हुई थी। उनके कार्यालय की मु...