Ghaziabad News: आभूषण की दुकान में नकली कुंडल रख असली ले गया ठग
गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र के ढबारसी गांव में आभूषण की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे एक व्यक्ति ने दुकानदार को बातों में उलझाकर कुंडल बदल दिए। आरोपी असली कुंडल लेकर चला गया और उनकी जगह नकली कुंडल रख गया। शास्त्रीनगर के महेंद्रा एन्कलेव में रहने वाले हर्ष वर्मा की ढबारसी गांव में आभूषण की दुकान है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को वह दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान पर आया। उन्होंने ग्राहक को कई कुंडल दिखाए। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने दुकानदार की नजर बचाकर असली कुंडल वहां से हटा दिए और उनकी जगह नकली कुंडल रख दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.