गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क से सटे खुले नाले के कारण स्थानीय लोगों में हादसे का डर बना हुआ है। नाले के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं होने और बारिश के बाद सड़क के पास गड्ढे बनने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग पार्क में टहलने आते हैं, वहीं बच्चे भी आसपास खेलते हैं। ऐसे में जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले पर सुरक्षा दीवार बनाने और सड़क किनारे हुए मट्टी के कटाव को भरने की मांग कई बार नगर निगम से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी जुगल किशोर ने बताया कि बारिश के कारण नाले के किनारे की मिट्टी धंसने लगी है, जिससे सड़क भी कमजोर हो रही है। दोपहिय...