Ghaziabad News: आपदा प्रबंधन में पूर्व सैनिक अहम भूमिका निभाएंगे
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जनपद में आपदा प्रबंधन में पूर्व सैनिक अहम भूमिका निभाएंगे। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा इसके लिए सेवानिवृत सैनिकों से काम लिया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने अनुभवी पूर्व सैनिकों से पंजीकरण कराने की अपील की है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (रिटायर्ड) राम प्रवेश सिंह ने बताया अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सेना से सेवानिवृत सैनिकों की सेवा का उपयोग आपदा प्रबंधन में किया जाना है। इस समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं। उन्होंने बताया गाजियाबाद के पूर्व सैनिक और अधिकारियों को सूचित किया जाता है जिसने आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव, लॉजिस्टिक्स, संचार, खोज, बचाव या आपतकालीन संचालन का अनुभव लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.