Ghaziabad News: आपत्तिजनक पोस्ट डालकर छवि धूमिल करने का आरोप
गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र के सजवान नगर निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट डालकर उसकी सामाजिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। सुरेंद्र प्रजापति का आरोप है कि मिर्जापुर निवासी शहजाद कुछ समय से उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक सामग्री प्रसारित कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि इस तरह की पोस्ट से उनकी प्रतिष्ठा और छवि को नुकसान पहुंच रहा है। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने शहजाद से पोस्ट के बारे में पूछा और आपत्ति जताई। आरोप है कि इस पर शहजाद और उसके साथी सीफान ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.