गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कमिश्नरेट पुलिस को जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया साइबर क्राइम थाना मिलने जा रहा है। आदित्य वर्ल्ड सिटी सेक्टर-दो में 1500 वर्गमीटर जमीन पर करीब 3.14 करोड़ रुपये की लागत से साइबर क्राइम थाने की इमारत का निर्माण कराया जाएगा। डीसीपी सिटी व ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि साइबर क्राइम थाने के भवन के निर्माण के लिए शासन स्तर से लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है। करीब 3.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इमारत में पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के साथ साइबर अपराध की जांच के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित थाना भवन भूतल और प्रथम तल के रूप में तैयार किया जाएगा। भूतल पर एस...