Ghaziabad News: आदित्य वर्ल्ड सिटी के गेट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया
गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। एनएचएआई ने सोमवार देर रात एनएच-9 स्थित आदित्य वर्ल्ड सिटी के मुख्य गेट को सीमेंट के बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। प्रवेश और निकास दोनों गेट बंद होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि लोगों के विरोध के चलते बाद में रास्ता खोल दिया गया। सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि सोमवार रात गेट के सामने जेसीबी लगाकर सीमेंट की बैरिकेडिंग कर दी गई गई थी। इससे लोगों को परेशानी हुई। सोसाइटी के लोगों ने विरोध किया तो दे रात को जेसीबी से बैरिकेडिंग हटा दी गई थी। इसके बाद आवाजाही शुरू हुई। बताया जा रहा है कि हाईवे के पास गेट बनाने की एनएचएआई से अनुमति नहीं ली गई है। जिसके चलते बैरिकेडिंग की गई थी। इस संबंध में पक्ष लेने के लिए एनएचएआई अधिकारी और बिल्डर प्रतिनिधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.