गाज़ियाबाद, अक्टूबर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी के निवासियों का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान निवासियों ने जीडीए पर मांगें नहीं मानने का आरोप लगाया और कहा कि अब धरना सोसाइटी के भीतर नहीं बल्कि सोसाइटी गेट के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया जाएगा। असल में सोसाइटी निवासी और एओए सोसाइटी के गेस्ट हाउस को निवासियों को सौंपने, गेस्ट हाउस परिसर में किए जा रहे कथित अवैध निर्माण पर रोक लगाने तथा मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का आरोप है जीडीए से लगातार बिल्डर के कार्यों की जांच, सोसाइटी से जुड़े अभिलेखों और रेंट एग्रीमेंट की जांच के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में निवासियों ने शांति...