Ghaziabad News: आज चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। राकेश मार्ग स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बुधवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। न्यू और पुरानी पंचवटी, गुलमोहर, राकेश मार्ग, सी-ब्लाक, दौलतपुरा, आनंद विहार और कोटगांव में चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम ने मरम्मत कार्य कराने के लिए शटडाउन लिया है। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से घरेलू कार्य सुबह आठ बजे से पहले करने की अपील की है ताकि परेशानी से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.