गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव बेगमाबाद निवासी अजित सिंह ने अपने खेत में ईख की फसल बो रखी है। शनिवार दोपहर बारह बजे अजित सिंह के खेत में आग लग गई। आग ने पड़ोसी गांव फफरान निवासी मनोज कुमार के खेत भी अपने चपेट में ले लिया। दोनों किसानों की चार बीघा ईख की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। किसानों ने आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...