Ghaziabad News: आग की घटनाओं ने फीका किया दीवाली का रंग, रॉकेट-स्काईशॉट पर प्रतिबंध की मांग
गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले की सोसाइटियों और कॉलोनियों में लोगों ने उत्साह के साथ दीवाली मनाई, लेकिन इस उत्साह में लोगों ने नियमों को दरकिनार कर दिया और रातभर आतिशबाजी की। इससे बुजुर्गों और बीमारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग व्हॉट्सएप ग्रुपों के जरिए आतिशबाजी बंद करने की अपील करते रहे। दीवाली के अवसर पर सुबह से ही घरों में साफ-सफाई और सजावट का दौर चला। शाम होते ही लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की कामना की। इसके बाद ग्रीन पटाखों संग आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। सोसाइटियों में बच्चों से लेकर बड़ों तक खासा उत्साह नजर आया, लेकिन इस उत्साह में लोगों ने कोर्ट के रात 10 बजे के बाद आतिशबाजी नहीं करने के निर्देशों का पालन नहीं किया, जबकि सोसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.