गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। नालों में गिरने से हादसे लगातार हो रहे हैं। इस साल अभी तक छह लोगों की जान जा चुकी है। कुछ नालों को नगर निगम नए सिरे से बना रहा है, लेकिन अधिकांश जगह खतरा बना हुआ है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिस जगह हादसा हुआ, वहां से चंद कदम दूर भी नाला खुला था। बीच की कई स्लैब गायब थीं। हादसे के बाद पहुंची नगर पालिका की टीम ने हादसे वाली जगह पर लोहे का एंगल डालकर ढक दिया, लेकिन चंद कदम दूर दूसरे खतरे वाले स्थान पर कोई इंतजाम नहीं किया। अशोक विहार में रहने वाले नौशाद ने बताया कि ऐसा खतरा पूरे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर है। यह नाला साढ़े चार फीट चौड़ा और छह फीट से अधिक गहरा है। लगातार आवाजाही के बीच इस नाले से हादसे का खतरा कम करने के लिए नाले पर स्लैब डाली गई थीं। ये काफी पुरानी होने के क...