गाज़ियाबाद, अक्टूबर 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। अहोई अष्टमी पर्व को लेकर बाजार में खरीदारों की चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाएं अहोई अष्टमी व्रत को लेकर पूजन सामग्री, कपड़े व अहोई के चित्र, कैलेंडर आदि सामान की खरीदारी करने लगी हैं। शुक्रवार को बाजारों में महिलाएं खरीदारी करती नजर आई। त्योहारी सीजन को लेकर जिले के बाजार गुलजार है। रविवार को अहोई अष्टमी पर्व है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान के लिए व्रत रखकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। इस पर्व को जिले के मुख्य समेत कॉलोनियों के बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। गुरुवार को तुराबनगर में महिलाएं श्रृंगार का सामान खरीदरी हुई नजर आई। साथ ही महिलाओं ने घंटाघर, गोल मार्केट, डासना गेट, दिल्ली गेट, सिहानी गेट, गुड मंडी, राजनगर, कविनगर, गोविंदपुरम, विजयनगर, प्रताप विहार, साहिबाबाद, लाज...