Ghaziabad News: अस्पतालों और पीएचसी पर हाजिरी लगाकर धरना दे रहे संविदा कर्मी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एनएचएम के संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों के आंदोलन से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हाजिरी लगाने के बाद भी काम नहीं कर रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), प्रयोगशालाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों की हड़ताल से ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेशन के कार्य के साथ मरीजों की जांच का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। इससे मरीज परेशान हैं। आरोप है कि कर्मचारी बायोमेट्रिक और आनलाइन हाजिरी लगाकर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.