गाज़ियाबाद, अक्टूबर 18 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में अष्टमी में रविवार को श्रद्वालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दो किलोमीटर पैदल चलने पर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव सीकरी गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर नवरात्रों में दूर दराज से श्रद्वालु आते है। रविवार को अष्टमी पर सुबह तीन बजे सबसे पहले मंहत ने पहले माता शीतला देवी को स्नान कराकर श्रंगार कराया। इसके अलावा मुख्य पुजारी पंड़ित सुनील भगत जी ने पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की। इसके बाद श्रद्वालुओं ने प्रसाद चढ़ाना शुरू कर दिया। मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार पहले दिन से सुबह से शाम तक 15 हजार से अधिक श्रद्वालुओं ने प्रसाद चढ़ाया है। महामाया देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेले में एनसीआर पश्चिमी उत्तर प्रदेश ,दिल्ल...