गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी पुलिस ने शनिवार देर रात अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर छापेमारी कर दो प्रबंधकों को पकड़ लिया। पुलिस ने दो प्रबंधकों के साथ बार संचालित करने वाले तीन अन्य लोगों को भी नामजद किया है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि रफीकाबाद स्थित नॉनवेज रेस्तरां के बेसमेंट में बिना लाइसेंस के ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। छापेमारी के दौरान कई युवक हुक्का पीते मिले। काउंटर पर मौजूद जावेद निवासी ढबारसी और मोहम्मद शाकिर निवासी रफीकाबाद ने खुद को हुक्का बार का प्रबंधक बताया। दोनों ने बताया कि बार का संचालन रेनू और अफसर के साथ एक अन्य व्यक्ति विनोद द्वारा किया जा रहा है। पुलिस ने जब लाइसेंस मांगा तो वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। तलाशी में दो हुक्के, दो पाइप, दो चिलम, दो चिम...