Ghaziabad News: अवैध स्टैंड की शिकायत करने पर सरियों और डंडों से हमला
गाज़ियाबाद, सितम्बर 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। एनएच-9 पर छिजारसी कट के सामने चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड की शिकायत करने पर टैक्सी ड्राइवर यूनियन के एक पदाधिकारी पर सरियों और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनकी जेब में रखे 15,700 रुपये भी लूट लिए गए। पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रेम एंक्लेव निवासी दीपक शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट लिमिटेड ड्राइवर यूनियन में कार्यरत हैं। कुछ समय पूर्व यूनियन ने अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। तीन सितंबर की सुबह करीब 10 बजे जब यूनियन के पदाधिकारी यशवीर चौधरी अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। छिजारसी कट के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोकते ही आरोपियों ने उन्हें खींचकर नीचे उतार ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.