Ghaziabad News: अवैध वसूली के विरोध पर चालक से मारपीट
गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। पुराने बस अड्डे पर टेंपो चालकों से एंट्री फीस के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मरियम नगर निवासी टेंपो चालक अरुण का आरोप है कि 17 सितंबर को रुपये देने से मना करने पर आरोपी जयभगवान और उसके भांजे गुड्डू ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शिकायत पर सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.