गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। कौशांबी थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी शराब के 225 पाउच बरामद हुए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान युवक के कब्जे से प्लास्टिक के बोरे में रखे देशी शराब के 225 पाउच बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम आकाश कुमार मलिक बताया। मामले में पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 23 पाउच देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...