Ghaziabad News: अवैध डेयरी सील, चार को नोटिस
गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: लोनी। लोनी नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने आवासीय क्षेत्र के नाले में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। डेयरी को सील कर चार डेयरी संचालकों नोटिस दिए गए। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी पालिका कर्मचारियों व पुलिस बल के साथ रामेश्वर पार्क कॉलोनी पहुंचे। डेयरी संचालक हारुन से गोबर निस्तारण की जानकारी ली। डेयरी संचालक ने पशुओं के गोबर को नाले में बहाए जाने की बात बताई। डेयरी संचालक ने पशुओं को आवासीय क्षेत्र से बाहर ले जाने की बात अधिकारियों से कही। इसके बाद डेयरी में बंधे पशुओं को बाहर निकालकर डेयरी पर सील लगाई। वैभव त्रिपाठी ने बताया कि कॉलोनी में चल रही चार अन्य डेयरी संचालकों को नोटिस देकर सात दिन में आवासीय कॉलोनी से बाहर जाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.