Ghaziabad News: अलग-अलग सड़क हादसो में दो की मौत
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ मार्ग पर सिबली कट के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस लेकर फरार हो गया। उत्तराखंड़ के टिहरी गढ़वाल निवासी 50 वर्षीय राधे मजदूर करते थे। वह सिबली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। सोमवार शाम सात बजे जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर सिबली कट के पास सड़क पार कर रहे थे तो इसी बीच गाजियाबाद की और से आ रही रोडवेज बस ने राधे को कुचल दिया। हादसे के बाद राधे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा पाइपलाइन मार्ग पर गांव शाहपुर कट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे मजदूर 40 वर्षीय सोनू निवासी संभल को टक्कर मार दी। हादसे में सोनू की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.