Ghaziabad News: अलग-अलग स्थानों पर हुए पांच सड़क हादसों में कई घायल
गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में पीड़ितों और उनके परिजनों ने संबंधित थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। राजनगर निवासी रोहित चौधरी ने कविनगर थाने में दी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त की रात करीब नौ बजे उनकी पत्नी एकता मलिक और मां कार से हापुड़ मार्ग से हिंट चौक होते हुए घर लौट रही थीं। रास्ते में गलत दिशा में आ रही कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी और मां घायल हो गईं और कार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद कार सवारों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूरी पर पुलिस ने उन्हें रोक लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.