गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मुहैया कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने कोचिंग केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, निडौरी और भागीरथ पब्लिक स्कूल, संजय नगर में संचालित कोचिंग कक्षाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को मिल रही शैक्षणिक सुविधाओं के साथ ही स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की भी जानकारी ली। पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पानी के टीडीएस की नियमित जांच कराने के भी निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...