Ghaziabad News: अभियान चलाकर फरार चल रहे सौ वांछित दबोचे
गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। न्यायालयों द्वारा जारी गैर जमानती वारंटों के तामील और गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने 24 घंटे का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान तीनों जोन से सौ वारंटी और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस से मुताबिक चार जुलाई से पांच जुलाई तक पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य न्यायालयों द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंटों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना और लंबे समय से फरार चल रहे गंभीर अपराधों के आरोपियों को गिरफ्तार करना था। पुलिस ने दबिश देकर वारंटियों और वांछित को गिरफ्तार किया। सर्वाधिक 41 आरोपी ग्रामीण जोन से पकड़े गए। यह भी पढ़ें- Siwan News जिले में वारंट, इश्तेहार व कुर्की के निष्पादन को लेकर विशेष अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.