Ghaziabad News: अभिनेता दीपक पराशर यशोदा मेडिसिटी पहुंचे
गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी में अभिनेता और पूर्व मॉडल दीपक पराशर पहुंचे। उन्होंने आधुनिक स्वास्थ्य, जांच सुविधाओं और मरीजों की देखभाल के तरीके के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपनी भी कई जांच कराईं। उन्हें पूर्व में गले का कैंसर हुआ था। वह यशोदा इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर भी पहुंचे। कैंसर के उपचार की नई तकनीकों के बारे में जाना। साथ ही उन्होंने डॉ. मनीष सिंघल और डॉ. सुमंत बोल्लू से परामर्श भी लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.