गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की एक कॉलोनी में सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सचिन कुमार और नीतू की तलाश शुरू कर दी है। नगर एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि दबंगों ने मेरे परिवार के बारे में अभद्र टिप्पणी कर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने तहरीर ने बताया कि सचिन कुमार और नीतू निवासी कुटी रोड गंगाविहार कॉलोनी मुरादनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...