Ghaziabad News: अफसरों के आश्वासन के बाद धरना दूसरे दिन खत्म
गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती के मुद्दे पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन उपजिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर समाप्त हो गया। धरने के दूसरे दिन हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अर्ध नग्न प्रदर्शन कर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक अमित प्रजापति कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में अधिकतर कॉलोनियों में प्रतिदिन आठ से दस घंटे तक बिजली की अघोषित कटौती के मुद्दे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। धरने के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर करीब चार बजे अर्धनग्न प्रदर्शन कर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की थी। वही धरने के दूसरे दिन अमित प्रजापति ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। उनका आरोप था कि उपभोक्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.