गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो में चोरों ने कार की बैट्री चोरी कर ली। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। अजय शर्मा ने अपार्टमेंट के सामने सड़क किनारे कार खड़ी की थी। उन्होंने कार का बोनट खोलकर देखा तो कार से बैट्री गायब थी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जुगल किशोर ने बताया कि तीन दिन में ऐसी दो वारदात हुई हैं। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...