गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार जलकल विभाग के वरिष्ठ प्रभारी बनाए गए हैं। वह जलकल विभाग के कार्यों के लिए एक लाख रुपये तक के भुगतान की स्वीकृति कर सकेंगे। जलकल विभाग के कुछ कर्मचारियों की शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को वरिष्ठ प्रभारी बनाया है। जलकल विभाग के कुछ ठेकेदार भी एक बाबू से परेशान हैं। वहीं, अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव को टैक्स विभाग का वरिष्ठ प्रभारी बनाया है। वह टैक्स के सभी कार्य देखेंगे। कर निर्धारण को लेकर पूर्व में कई गड़बड़ी पकड़ आ चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...