गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। अंकुर विहार थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क किनारे 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इनाम विहार में मदरसे वाली गली के पास सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो शव की पहचान इनाम विहार निवासी 45 वर्षीय रमेश के रूप में हुई। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। परिजनों ने भी कोई आशंका नहीं जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...