Ghaziabad News: अधूरे वीडियो से भाजपा नेता की छवि खराब करने का आरोप
गाज़ियाबाद, नवम्बर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने वायरल एक वीडियो को लेकर सफाई दी गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि वीडियो का केवल एक हिस्सा प्रसारित कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि हिन्दु्स्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। अपनी सफाई में मान सिंह गोस्वामी ने बताया है कि वह सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित व्यक्ति को समझाने पहुंचे थे। आरोप है कि 20 फुट चौड़े रास्ते के करीब 10 फुट हिस्से पर लोहे के खंभे और चेन लगाकर रास्ता रोका गया था। बातचीत के दौरान अभद्रता होने पर मामला तनावपूर्ण हो गया। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.