गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। एक अधिवक्ता को सोशल मीडिया के जरिए धमकी मिली है। अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने आरोप लगाया है कि शाहिल अहमद नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्हें सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है। पोस्ट पर लिखा गया है कि वह उनका गला काट कर अलग कर देगा। उन्होंने गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को शिकायत भेजी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Delhi News: युवती की एआई से आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल कीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...