गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वैशाली सेक्टर-5 स्थित कामना पार्क में रविवार सुबह विभिन्न आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने बैठक की। इसमें लोगों ने किसानों को दिए जाने वाले अतिरिक्त मुआवजे पर चर्चा की। बैठक में शामिल हरीश शाह ने आरोप लगाया कि जीडीए ने किसानों को मुआवजा देने के लिए अपना आर्थिक बोझ वैशाली और इंदिरापुरम के निवासियों पर डाल दिया है। उन्होंने बताया कि यह भार करीब 3060 रुपये प्रति वर्ग मीटर के आसपास लोगों पर पड़ सकता है। बैठक में सेक्टर एक से छह और सेक्टर-9 के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर संयुक्त कार्रवाई करने पर विचार किया। स्थानीय पार्षद राजकुमार भाटी ने आश्वासन दिया कि वह स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा से इस संबंध में वार्ता कर बैठक आयोजित करा...