Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ मार्ग पर खंड़ विकास कार्यालय के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया। पुलिस ने मृतक के शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात को करीब दस बजे दिल्ली मेरठ मार्ग पर खंड़ विकास कार्यालय के सामने 50 वर्षीय एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। मोदीनगर की और से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने ओवरटेक करने के चक्कर में उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद व्यक्ति उछलकर काफी दूर जा गिरा। टक्कर मारने के बाद चालक वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया,जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना हैकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.