गाज़ियाबाद, अक्टूबर 18 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। सिरसा के रहने वाले सुरेंद्र नोएडा के सेक्टर-115 में रहते हैं। वह हरियाणा स्थित कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। शनिवार शाम बाइक से नोएडा घर लौट रहे थे। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...